{"_id":"62c510684f5910774f23f9c1","slug":"queen-elizabeth-royal-duties-have-been-reduced-amid-concerns-over-her-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ के शाही कर्तव्यों को किया गया कम, सेहत संबंधी परेशानियों का कर रही हैं सामना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ के शाही कर्तव्यों को किया गया कम, सेहत संबंधी परेशानियों का कर रही हैं सामना
Wed, 06 Jul 2022 10:07 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:07 AM IST
सार
96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए शाही राज-काज में उनकी ड्यूटी के कम कर दिया गया है। वह उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शाही कर्तव्यों को कम कर दिया गया है। यह फैसला उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। पिछले सप्ताह जारी की गई राज शाही रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के प्रमुख के रूप में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की भूमिका को 13 बिंदुओं के विवरण में बदला गया है। जानकारी के मुताबिक, 96 वर्षीय एलिजाबेथ फरवरी महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और इसके अलावा भी उन्होंने कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनुभव किया था।
विज्ञापन
कई कार्यक्रमों में रहीं अनुपस्थित
इससे पहले एलिजाबेथ पिछले महीने चलने-फिरने की समस्या के चलते रॉयल एस्कॉट के पहले दिन शामिल नहीं हो पाईं थीं और अपने प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान भी वह असुविधा की वजह से चर्च सेवा में उपस्थित नहीं रह पाईं। बताया गया है कि यह पहली बार है, जब महारानी एलिजाबेथ की भूमिका को औपचारिक रूप से एक दशक में दोबारा से लिखा गया है।
विज्ञापन
उम्र संबंधी समस्याओं का कर रही हैं सामना
महारानी एलिजाबेथ उम्र संबंधी बीमारियों के चलते सेंट पॉल कैथेड्रम में एक थैंक्स गिविंग कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाईं थीं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से हर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई, लेकिन मेरा दिल हमेशा आप सभी के साथ रहा है, और मैं अपने परिवार द्वारा समर्थित, अपनी पूरी क्षमता से आपकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन