मौलवी बोले, मुसलमान सलमान की किक से दूर रहें
सलमान खान की फिल्म एक बार से विवादों में है। फिल्म भले ही सुपरहिट हो रही हो लेकिन अब विवाद भी इसके साथ-साथ हो लिए हैं। मामला सलमान की फिल्म को न देखने पर जारी हुए फरमान को लेकर है। भोपाल में कुछ मौलवियों ने मुसलमानों से अपील की कि वे सलमान खान की फिल्म 'किक' ईद के पाक मौके पर न देखें।
उन्होंने कहा कि हर साल सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है, और आप देखने जाते हैं। मेरी आपसे गुजारिश है कि ईद के मुबारक मौके पर आप इस दिन फिल्म न देखें। इसके बजाय आप इस दिन आपको घर पर रहकर मेहमानों का स्वागत करें।
जय हो पर भी विवाद
इसके पहले सलमान की फिल्म जय हो पर भी कुछ मुस्लिम कट्टपंथियों द्वारा फिल्म को बायकॉट करने की बात कही गई थी। हुआ यह था कि फिल्म की रिलीज के ठीक पहले सलमान खान ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर भी एक वर्ग के द्वारा मुलाकात की आलोचना करने के साथ यह फिल्म ने देखने की बात कही गई थी।