फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pyaar ka Punchnama 2 Fame Sonnalli Seygall Wedding Today as per Report

Sonnalli Seygall Wedding: शादी के बंधन में आज बंधेंगी सोनाली सहगल, बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Wed, 07 Jun 2023 12:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:12 PM IST
सार

सोनाली सात जून को बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। इस समारोह में केवल करीबी लोगों के ही शिरकत करने की संभावना है। 

विज्ञापन
Pyaar ka Punchnama 2 Fame Sonnalli Seygall Wedding Today as per Report
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली सहगल 'प्यार का पंचनामा 2' से लोगों के बीच चर्चा में आई थीं। अब वह अपने पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस आज (सात जून) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ वह सात फेरे लेने वाली हैं। सोनाली लंबे समय से उन्हें डेट कर रही थीं, लेकिन अब उन्होंने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। 

विज्ञापन

Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

विज्ञापन

Pyaar ka Punchnama 2 Fame Sonnalli Seygall Wedding Today as per Report
सोनाली सहगल - फोटो : Social Media
आज सात फेरे लेंगी सोनाली

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सोनाली सात जून को बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। इस समारोह में केवल करीबी लोगों के ही शिरकत करने की संभावना है। रिपोर्ट के दावों की मानें तो दोपहर में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। इस शादी को यह कपल काफी सीक्रेट रखना चाहता है। यही वजह है कि अब तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीें आई थी। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में पांच जून से ही शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मेहंदी का फंक्शन था। 
Protest: विवादों में आई एक और 'केरल स्टोरी', दो दिनों तक बंद रहेंगे सिनेमाघर, पूरा मामला जानें यहां

Pyaar ka Punchnama 2 Fame Sonnalli Seygall Wedding Today as per Report
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

सोनाली लगभग 12 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद के मुताबिक अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। साल 2011 में उन्होंने अपनी शुरुआत प्यार का पंचनामा से की थी। इसके बाद वह वेडिंग पुलाव, प्यार का पंचनामा 2, जय मम्मी दी, जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली जल्द ही नूरानी चेहरा में नजर आने वाली हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Vikramjeet Virk: पर्दे पर उतरने जा रही इस लेजेंड की दास्तान, डाकुओं के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म ‘मौड़’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed