फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa: Pushpa becames the second highest grossing film in the ninth week

Pushpa: नौवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी पुष्पा, कुल इतने रुपये का हुआ कलेक्शन

Sun, 20 Feb 2022 12:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 12:21 AM IST
सार

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज अपनी रिलीज के साथ ही गई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। यह फिल्म बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म का जादू कम होता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Pushpa: Pushpa becames the second highest grossing film in the ninth week
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज अपनी रिलीज के साथ ही गई रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। यह फिल्म बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म का जादू कम होता नजर नहीं आ रहा है। अपनी रिलीज के साथ ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म पुष्पा द राइज अपने 9 हफ्ते में 1.39 करोड रुपए कमाने में सफल रही।

विज्ञापन

इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही फिल्म पुष्पा अपने 9वें सप्ताह में इतनी कमाई करने वाली देश की दूसरी फिल्म बन चुकी हैं। इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 1.64 करोड रुपए के साथ पहले स्थान पर कायम है। इसी बीच पुष्पा ने भी इस लिस्ट में अपनी दूसरी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

Pushpa: Pushpa becames the second highest grossing film in the ninth week
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलेक्शन को लेकर सभी इसलिए भी आश्चर्य में है क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि पुष्पा का जो कारोबार धीमा होना शुरू हुआ है, वह आने वाले सप्ताह में और कम होता जाएगा।

 

Pushpa: Pushpa becames the second highest grossing film in the ninth week
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म ने कम समय में ही कई रिकॉर्ड कायम किए। बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म हिंदी वर्जन ने सौ करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। जबकि दुनियाभर में यह फिल्म पहले ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने सिनेमाघरों के बाद अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

Pushpa: Pushpa becames the second highest grossing film in the ninth week
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म पुष्पा की बात करें तो अल्लू अर्जुन की यह ब्लॉकस्टर फिल्म 17, दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed