फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pushpa 2 crew injured in bus accident after returning from andhra pradesh allu arjun rashmika mandanna film

Pushpa 2: सड़क हादसे का शिकार हुई 'पुष्पा 2' के कलाकारों से भरी बस, दो आर्टिस्ट को आई चोट

Wed, 31 May 2023 03:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 31 May 2023 03:35 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश से शूटिंग के बाद हैदराबाद लौट रही बस में पुष्पा 2 के कलाकार यात्रा कर रहे थे। बुधवार को तेलंगाना के नालगोंडा जिले में यब बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
pushpa 2 crew injured in bus accident after returning from andhra pradesh allu arjun rashmika mandanna film
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

विस्तार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों जब पुष्पा 2 का टीजर रिलीज हुआ था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। अब इस फिल्म का इंतजार जोरों पर हो रहा है। हाल ही में पुष्पा 2 को लेकर एक बुरी खबर भी आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 के कलाकार जिस बस में यात्रा कर रहे थे, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दो कलाकार घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


शूटिंग से लौट रही थी बस
आंध्र प्रदेश से शूटिंग के बाद हैदराबाद लौट रही बस में पुष्पा 2 के कलाकार यात्रा कर रहे थे। बुधवार को तेलंगाना के नालगोंडा जिले में यब बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म कलाकारों को ले जा रही बस ने हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर नरकटपल्ली के पास एक स्थिर आरटीसी बस को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ये कलाकार पुष्पा 2 की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से हैदराबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Adhyayan Suman: अध्ययन की इस बात से खफा हो गए थे पिता शेखर सुमन, डेब्यू फिल्म को लेकर दी थी यह बड़ी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक से हुई गलती
दरअसल आरटीसी बस चालक ने कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद बस को सड़क किनारे रोक दिया था। कलाकारों को ले जा रही बस के चालक ने आरटीसी बस को नोटिस नहीं किया और उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में दो आर्टिस्ट को काफी चोटें आईं, जिसके बाद घायल कलाकारों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने पुष्पा: द रूल का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed