पति को तलाक दिए बिना इस हीरोइन ने कर ली दूसरी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी हीरोइन अंशू साहनी फंसती नजर आ रही हैं, उन पर अपने पति से बेवफाई का इल्जाम है। इस मामले में पुलिस ने अंशू पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अंशू के साथ उनकी मां नीलम साहनी और मामा दीपक कपूर को भी नामजद किया गया है। यह केस अंशु के पहले पति हरविंदर सिंह सोढी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। हरविंदर ने कहा कि अंशू ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर उनसे धोखा किया है।
पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' में ऐक्टिंग कर चुकीं अंशू को पुलिस नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने को कहा है। पुलिस के अनुसार अंशू साहनी, नीलम साहनी और दीपक कपूर पर केस दर्ज किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कोर्ट में है अंशू की तलाक की अर्जी
अभिनेत्री अंशू के पति हरमिंदर ने 2014 में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस कमिश्नर से की गई शिकायत में बताया गया है कि 2006 में हरमिंदर सोढ़ी और अंशू साहनी की शादी हुई। लेकिन शादी के बाद जल्दी ही दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई।
शादी के कुछ समय बाद अंशू और हरमिंदर अलग रहने लगे। दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में केस डाल दिया, जो विचाराधीन है। अब हरमिंदर का कहना हे कि पिछले साल अंशू ने बिना उसे बताए दूसरी शादी कर ली, जो उसके साथ धोखा है।