{"_id":"617d561da41bf034e4317fd3","slug":"puneeth-rajkumar-s-fan-dies-of-heart-attack-after-news-of-actor-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक: पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर प्रशंसक को हार्ट अटैक, तोड़ा दम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोक: पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर प्रशंसक को हार्ट अटैक, तोड़ा दम
Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
सार
पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनके एक प्रशंसक ने भी दम तोड़ दिया है। यह प्रशंसक कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव में रहता था।
विज्ञापन
पुनित राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनके एक प्रशंसक ने भी दम तोड़ दिया है। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव निवासी एक कट्टर प्रशसंक दिवंगत अभिनेता के इस दुनिया को अलविदा कहने की सूचना को सह नहीं पाया और शुक्रवार रात उसे हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद मौत हो गई। गौरतलब है कि अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 29 अक्तूबर को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी उम्र महज 46 साल थी।
विज्ञापन
पुनीत राजकुमार की मौत भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उन्हें एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद फौरन अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाये। बताया जा रहा है कि दिवंगत एक्टर के जिस प्रशंसक की मौत हुई है, उसका नाम परशुराम देवम्मनवर था।पुनीत राजकुमार की मौत की खबर के बाद इस शख्स को रात 11 बजे दिल का दौड़ा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुनीत की मृत्यु की खबर से उनके एक और प्रशंसक ने आत्महत्या कर ली थी। यह प्रशंसक कर्नाटक के बेलगामी जिले के अथली निवासी था। जिसका नाम राहुल गदिवादारा था। पुनीत के इस फैन ने उनकी मौत के बाद दिवंगत अभिनेता की फोटो को फूलों से सजाया और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन