फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puneeth Rajkumar dream project gandhada gudi teaser release

Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गंधा गुड़ी’ का टीजर आया सामने, देखकर फैंस हुए भावुक

Mon, 06 Dec 2021 07:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 06 Dec 2021 07:23 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंधा गुड़ी का टीजर रिलीज हो गया है। इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Puneeth Rajkumar dream project  gandhada gudi teaser release
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 29 अक्तूबर को अभिनेता का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। पुनीत फैंस के बीच ‘अप्पू’ के नाम से जाने जाते थे। फैंस अपने सुपरस्टार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। पुनीत अपने निधन से पहले कई प्रोजेक्ट्स में जुड़े हुए थे, जिसमें उनका ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गंधा गुड़ी’ भी शामिल है। वहीं, अब दिवंगत अभिनेता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गंधा गुड़ी’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए। इस टीजर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Puneeth Rajkumar dream project  gandhada gudi teaser release
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में पुनीत राजकुमार के साथ वन्यजीव फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता अमोघवर्ष हैं, जिन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर की शुरुआत एक घने जंगल से होती है, जिसमें सांप और हाथी जैसे जानवर देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म में पुनीत कर्नाटक तट के समुद्री जीवन का पता लगाते हुए नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म का अब तक दर्शकों को टाइटल नहीं पता था और अब सभी को इस टीजर के साथ फिल्म का टाइटल ‘गंधा गुड़ी’ के बारे में भी जानकारी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Puneeth Rajkumar dream project  gandhada gudi teaser release
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पुनीत राजकुमार का ये टीजर पहले 1 नवंबर को रिलीज हो रहा था। मेकर्स इसे अभिनेता की मां पर्वतम्मा राजकुमार की जयंती पर प्रीमियर के लिए रखा गया था। हालांकि, ऐसा नहीं किया गया। पुनीत राजकुमार ने भी अपने आखिरी ट्वीट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। ये पोस्ट उन्होंने निधन से पहले 27 अक्तूबर को किया था और 'गंधा गुड़ी' का टीजर 1 नवंबर को रिलीज होने वाला था। दिवंगत अभिनेता के इस ड्रिम प्रोजेक्ट के गाने अजनीश लोकनाथ ने लिखे हैं। 'गंधा गुड़ी' का निर्माण पुनीत राजकुमार के पीआरके प्रोडक्शन और मडस्किपर द्वारा किया गया है।

विज्ञापन

Puneeth Rajkumar dream project  gandhada gudi teaser release
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पुनीत राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। पुनीत राजकुमार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी हुए थे। इसके बाद उन्होंने लीड अभिनेता के रूप में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक गायक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed