फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pthaan actor ShahRukh Khan gives a witty reply to netizens asking him for OTP Mumbai police supports him

Shahrukh Khan: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब

Sat, 07 Jan 2023 11:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 07 Jan 2023 11:13 AM IST
सार

शाहरुख खान से एक फैन ने सोशल मीडिया पर ओटीपी बताने की मांग की थी, जिसके बाद अभिनेता ने ऐसा जवाब दिया जिसने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Pthaan actor ShahRukh Khan gives a witty reply to netizens asking him for OTP Mumbai police supports him
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पठान' की रिलीज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शाहरुख खान के फैंस के दिलों में 'पठान' के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ऐसे में शाहरुख खान ने पिछले दिनों अपने प्रशंसकों के दिलों में उठते सवालों का जवाब देने के लिए एक आस्क मी सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान अभिनेता के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी किंग खान से कई चटपटे सवाल पूछे, जिन पर शाहरुख का जवाब देख सभी की हंसी छूट गई। एक यूजर ने शाहरुख खान से एक ऐसा मजेदार सवाल किया, जिसका जवाब किंग खान ने बादशाह के स्टाइल में दिया। इतना ही नहीं इसमें अभिनेता का साथ मुंबई पुलिस ने भी दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर मुद्दा क्या है... 

विज्ञापन

Pthaan actor ShahRukh Khan gives a witty reply to netizens asking him for OTP Mumbai police supports him
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हुआ यूं था कि शाहरुख खान ने फैंस के साथ रखे इस सेशन में एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेता से उनके ओटीपी के बारे में सवाल करके कुछ ज्यादा ही स्मार्ट बनने की कोशिश की, तो अभिनेता ने न केवल अजीबोगरीब जवाब दिया, बल्कि मुंबई पुलिस भी उनका साथ देती दिखी। ट्विटर पर फैन ने किंग खान से पूछा, 'सर एक ओटीपी आया होगा...जरा बताना।' फैन के द्वारा पूछे गए इस सवाल का शाहरुख ने ऐसा जवाब दिया कि वह लाजवाब रह गया होगा। अभिनेता बोले, 'बेटा मैं इतना फेमस हूं मुझे ओटीपी नहीं आते...जब मैं ऑर्डर करता हूं तो वेंडर सिर्फ सामान भेज देते हैं...तुम अपना देख लो।'
Irrfan Khan: एक्टिंग और सुतापा एक तरफ, इरफान तो इससे करते थे सबसे ज्यादा मोहब्बत

विज्ञापन
विज्ञापन

Pthaan actor ShahRukh Khan gives a witty reply to netizens asking him for OTP Mumbai police supports him
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

किंग खान के जवाब को पढ़कर सभी की हंसी छूट गई। लोगों को अभिनेता का यह जवाब जहां बहुत पसंद आया, वहीं देश की रक्षा के लिए रखी एक संस्थान ने शाहरुख खान का सपोर्ट भी किया। दरअसल, अभिनेता के कमेंट के नीचे मुंबई पुलिस ने रिप्लाई देते हुए लिखा '100', जिसका मतलब साफ था कि शाहरुख खान के पास 100 ओटीपी आया है। बता दें, मुंबई पुलिस का इमरजेंसी नंबर 100 है। शाहरुख के साथ-साथ ही मुंबई पुलिस ने भी इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया और शांत कर दिया।

विज्ञापन

Pthaan actor ShahRukh Khan gives a witty reply to netizens asking him for OTP Mumbai police supports him
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' की बात करें तो, इस फिल्म से चार साल बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। फिल्म में दीपिका पादुकोण जहां उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं, वहीं जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में हैं। 'पठान' एक जासूसी पर आधारित एक्शन एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म भारत में तमिल, तेलुगू और हिंदी में 25 जनवरी को रिलीज होगी।
Bipasha Basu: 'पल-पल दिल के पास' जैसा रहा बिपाशा का प्यार, करण से पहले इन छह ठिकानों पर अटकी कश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed