{"_id":"a2c56aa2-0704-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"promo-war-between-shahrukh-and-ajay","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख और अजय के बीच शुरु हुआ 'प्रोमो वार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख और अजय के बीच शुरु हुआ 'प्रोमो वार'
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Sep 2012 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच में खबर आयी थी कि शाहरुख चाहते हैं कि अजयइस बार दीवाली पर शाहरुख खान की यशराज बैनर वाली फिल्म 'जब तक है जान' और अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार' के बीच मुकाबला है। फिल्म की रिलीज टाल दे लेकिन अजय नहीं माने।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' 13 नवंबर को रिलीज होगी यह पहले से तय था इसलिए अब वे किसी और की वजह से अपनी फिल्म की रिलीज पीछे नहीं कर सकते हैं। अजय के इस बयान ने शाहरुख और अजय के बीच मुकाबले को भी तय कर दिया।
विज्ञापन
अब दोनों अपनी-अपनी फिल्मों को प्रमोशन के जरिए सर्वश्रेष्ठ दिखाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अजय ने घोडों पर खड़े हुए अपना पोस्टर जारी किया तो सभी ओर वह चर्चा का विषय बन गया था, इस चर्चा को खत्म करने के लिए तुरंत शाहरुख खान और यशराज कंपनी ने फिल्म का नाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद अजय ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया तो शाहरुख ने फिल्म का प्रोमो। कुल मिलाकर ये दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खबर है कि शाहरुख जल्द ही एआर रहमान के कंपोज किए गए गीतों को लांच करने की योजना बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शाहरुख के लिए इस फिल्म की सफलता बेहद जरूरी है क्योंकि उनकी पिछली रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।