फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Produer Pradeep Uppoor passed away in singapore news in hindi

दुखद: आमिर को बड़े परदे पर पहला ब्रेक देने वाले निर्माता प्रदीप उप्पूर का निधन, सिंगापुर से आई दुखद खबर

Mon, 13 Mar 2023 11:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Mar 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
Produer Pradeep Uppoor passed away in singapore news in hindi
प्रदीप उप्पूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में शुमार ‘अर्धसत्य’, ‘हिप हिप हुर्रे’, ‘होली’ और ‘चक्र’ जैसी फिल्मों के निर्माता प्रदीप उप्पूर का सिंगापुर में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह वहां अपना इलाज कराने गए थे। प्रदीप ने छोटे परदे पर सबसे लंबे चलने वाले धारावाहिकों में से एक ‘सीआईडी’ का भी निर्माण किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ रही जो दो साल पहले ओटीटी जी5 पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन


सतीश कौशिक को दिया था ब्रेक
बता दें कि सतीश कौशिक और प्रदीप उप्पूर का भी पुराना नाता है, क्योंकि चक्र सतीश कौशिक की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्माता भी प्रदीप उप्पूर थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदीप उप्पूर ने सतीश कौशिक को भी ब्रेक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed