{"_id":"db8903b8-871e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"priyanka-to-charge-2-8-crore-for-item-song-babli-badmaash","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बबली बदमाश' गाने के लिए प्रियंका को मिले 2.8 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बबली बदमाश' गाने के लिए प्रियंका को मिले 2.8 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के एक आइटम गाने में डांस करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दो करोड़ अस्सी लाख रूपए चार्ज किये हैं। आइटम सॉन्ग में इतनी बड़ी रकम लेना अपने आप में रिकॉर्ड है। प्रियंका पहली बार किसी फिल्म में आयटम डांस करती हुई दिखेंगी। शायद इसीलिए उन्होंने इतनी बड़ी रकम चार्ज की है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने ‘शूटआउट एट वडाला’ के लिए आइटम डांस करना स्वीकार कर लिया है। वह शूटआउट एट वडाला में 'बबली बदमाश' गाने में नृत्य करेंगी। इसी गाने को फिल्म की यूएसपी माना जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन और ट्रेलर में भी इस गाने का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि इस गाने को करने के पीछे की वजह एकता कपूर हैं। यदि एकता बार-बार गाने के लिए न कहतीं तो मैं यह गाना न करती। एकता जब अड़ गयीं तो मुझे यह गाना करना ही पड़ा। हालांकि प्रियंका ने यह गाना दोस्ती निभाने के लिए नहीं किया है। वह इस गाने के लिए 2.80 करोड़ रुपये वसूल रही हैं। प्रियंका के अलावा सनी लियोन भी इसी फिल्म में एक आयटम नंबर कर रही हैं।
विज्ञापन