मुझे इस तरह नहाने में कोई रुचि नहीं: प्रियंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम एएलएस आइस बकेट चैलेंज के लिए कई लोगों ने लिया है, लेकिन लगता है कि उनकी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका ने साफ किया है कि उन्हें इस तरह ने नहाने में कोई रुचि नहीं है।
आइस बकेट चैलेंज में व्यक्ति (महिला या पुरुष कोई भी) के सिर पर बर्फीले पानी की बाल्टी उड़ेली जाती है। ऐसा एम्योट्रोफिक लैटरल स्कलेरोसिस (एएलएस) नामक बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाता है। यह बीमारी मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की तंत्रिका कोशिकाओं को प्रभावित करती है।
कई लोग ले चुके हैं यह चैलेंज
हॉलीवुड में टॉम क्रूज, रॉबर्ट पैटिनसन और निकोल किडमैन ने यह चैलेंज लिया है। वहीं, बॉलीवुड में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन इस चैलेंज को ले चुके हैं। लेकिन प्रियंका इस फेहरिस्त में शामिल नहीं होने वालीं।
प्रियंका ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि वह इस चैलेंज को स्वीकार नहीं करेंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका के न कहने के बाद भी कई अभिनेत्रियां इस चैलेंज को लेने के लिए उत्साहित हैं।