फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra starting shooting for ABC channel serial

एफबीआई की प्रशिक्षु एजेंट बनी प्रियंका चोपड़ा!

Fri, 13 Mar 2015 10:15 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra starting shooting for ABC channel serial

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने टीवी चैनल एबीसी के नए धारावाहिक 'क्वोंटिको' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शूटिंग के पहले ही दिन 16 घंटे काम किया।

विज्ञापन


प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "16 घंटों की शूटिंग पूरी की। थकी हूं, पर पहला दिन कमाल का रहा। अब थोड़ी नींद ली जाए।" अमेरिकी टीवी शो में प्रियंका फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (एफबीआई) की प्रशिक्षु एजेंट के रूप में नजर आएंगी।
विज्ञापन


साल भर के करार पर काम कर रहीं प्रियंका

Priyanka Chopra starting shooting for ABC channel serial

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल की डील साइन की थी। जिसके बाद एबीसी की कास्टिंग हेड केली ली प्रियंका को साइन करने के लिए विशेष रूप से भारत आईं थी।

इसके बाद इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने दी थी। प्रियंका इससे पहले पिटबुल और विलियम जैसी संगीत हस्तियों के साथ काम करके अपनी वैश्वीक पहचान बना चुकी हैं। इसे उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ख्याति से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed