Priyanka Chopra: यूएस में 'चोली के पीछे' गाना सुनकर खुश हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर कही ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड का हिट गाना 'चोली के पीछे क्या है' बज रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े पल की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने शिकायत की है कि उन्हें पार्टी में क्यों नहीं बुलाया गया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि वह अपने घर की बालकनी में खड़ी हैं। इस वीडियो में दूर-दूर तक वादियां दिखाई दे रही हैं और इस वीडियो के ऊपर लिखा है, 'लास वेगास में एक दिन... लेकिन मुझे क्यों नहीं इनवाइट किया गया है?'
प्रियंका द्वारा शेयर किए गए वीडियो को अनम्यूट करके सुना जाएगा, तब पता चलता है कि दूर वादियों में बॉलीवुड फिल्म 'खलनायक' का गाना 'चोली के पीछे क्या है' बज रहा है, जिससे सुनते-सुनते ही प्रियंका अपने घर की बालकनी में आ गईं। इस वीडियो में प्रियंका भी कह रही हैं, 'यह म्यूजिक कहां से आ रहा है? चलो चलते हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' है। अब अभिनेत्री 'एंडिंग थिंग्स' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह एक्शन कॉमेडी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग','रोम-कॉम टेक्स्ट फॉर यू' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।