फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra celebrated her third wedding anniversary with husband Nick Jonas romantic video viral

Video: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सेलिब्रेट की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी, रोमांटिक वीडियो आया सामना

Thu, 02 Dec 2021 07:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 02 Dec 2021 07:52 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है जिसका वीडियो अब सामने आ गया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrated her third wedding anniversary with husband Nick Jonas romantic video viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस मनोरंजन जगत के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इस बात का सबूत वह दोनों अक्सर देते हुए नजर आते हैं। प्रियंका और निक 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे और अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरती से सेलिब्रेट किया है। निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक ने अपनी और प्रियंका की रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई है, जिसे देखकर दोनों को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra celebrated her third wedding anniversary with husband Nick Jonas romantic video viral
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : social media

दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। इसके अलावा वीडियो में कमरे की खूबसूरत सजावट भी साफ नजर आ रही है। प्रियंका के सामने एक टेबल भी है, जिस पर कैंडल और फूल रखे हुए हैं। इसके अलावा, कमरे में आसपास कैंडल लगी हुई हैं और फूलों से सजावट की हुई है। इस वीडियो में निक अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौके को दोनों ने काफी एंजॉय किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल।’

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra celebrated her third wedding anniversary with husband Nick Jonas romantic video viral
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खूबसूरत समय की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, ‘मैरिड यू।’ साथ ही दीवार पर लिखा है, ‘हमेशा और हमेशा के लिए।’ इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘सपने को जीना।’

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

Priyanka Chopra celebrated her third wedding anniversary with husband Nick Jonas romantic video viral
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शाही रचाई थी। दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय तक हुई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed