फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra appricate alone film

प्रियंका चोपड़ा के सपने में आती हैं बिपाशा बसु

Sat, 13 Dec 2014 12:42 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
 priyanka chopra appricate alone film

प्रियंका चोपड़ा बिपाशा बासु की आगामी हॉरर फिल्म से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा है कि वह बिपाशा की यह फिल्म 'अलोन' जरूर देखेंगी।

विज्ञापन


प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि प्यारी सी बिपाशा बासु कभी आपको सपने में आकर डराएगी। इसे देखिये मैं भी जरुर देखूंगी।
विज्ञापन


इधर प्रियंका चोपड़ा अपने ट्वीटर अकाउंट से कई फिल्मों का प्रमोशन करती हुई दिखी हैं। उन्होंने अपनी बहन मनारा की फिल्म जिद का प्रमोशन किया था।

अलोन कवाई बोल्ड फिल्म है?

 priyanka chopra appricate alone film

​बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। जिसमें बिपाशा अपने नए लुक के लिए काफी सराही जा रही हैं। भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिपाशा जुड़वाँ का किरदार निभा रही हैं।

बिपाशा ​बासु पहले भी कई फिल्मों में बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि आगामी फिल्म ​'​अलोन​' ​उनकी अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म है।​​

भूषण पटेल निर्देशित ​'​अलोन​'​ में बिपाशा के सह-अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ कई अंतरंग दृश्य हैं।​ 'जिस्म​'​, ​'​राज​'​, ​'​राज 3डी​' जैसी फिल्मों में बिंदास अवतार में नजर आ चुकीं बिपाशा ने कहा, यह मेरी अब तक की सर्वाधिक बोल्ड फिल्म होगी।

यह एक जुनूनी प्रेम कहानी है। यह यकीनन एक हॉरर शैली की फिल्म है और आपको डराएगी, लेकिन यह एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक लड़के, लड़की और भूत के बीच की प्रेम कहानी है।​"​​​ ​'​अलोन​' से टेलीविजन अभिनेता करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 16 जनवरी को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed