प्रियंका चोपड़ा को नहीं मिल रहा सही लड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा कूल हैं। उन्हें गुस्सा भी आता है तो जाहिर नहीं करतीं। चुप रह जाती हैं और सधे अंदाज में जवाब देती हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर मीडिया में प्रचार कर रही हैं और उन्हें तरह-तरह के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल में जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि इस फिल्म में आप पत्नी बनी हैं, आपके दो बच्चे हैं, लेकिन असल जिंदगी में यह सब कब होगा? यह सुनते ही प्रियंका की भौंहें तन गईं लेकिन उन्होंने खुद पर काबू रखा और पलट कर सवाल किया, ‘क्या आप लड़कों (हीरो) से पूछते हैं ये सवाल कि आप शादीशुदा हैं या नहीं।
आप शादी कब कर रहे हैं और कब बच्चे पैदा कर रहे हैं। आप बाप क्यों नहीं बन रहे हो? मुझे समझ नहीं आता कि मुझसे ये सवाल क्यों पूछा जाता है।’
मैं भी शादी करना चाहती हूं
इसके बाद प्रियंका थोड़ी शांत पड़ीं और उन्होंने कहा, ‘मैं भी शादी करना चाहती हूं। मां बनना चाहती हूं। जब मैं छोटी थी तो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हमेशा दुल्हन बन के जाती थी क्योंकि वह मेरा फेवरेट था।
मैं बोलती थी मुझे इयररिंग पहनाओ, घूंघट ओढाओ, बिंदी लगाओ। टिक्की बोलती थी मैं बिंदी को। यह हरलड़की की चाह होती है, उसका सपना होता है। मेरे लायक बंदा नहीं मिल रहा मुझे, असली समस्या यह है।’
प्रियंका ने कहा कि यह बात सच्ची है क्योंकि मेरे स्टेंडर्ड बहुत ‘हाई’ हैं और हर लड़की के ऐसे ही होने चाहिए। जब मेरे लायक बंदा मिल जाएगा तो मैं भी शादी कर लूंगी।’
बंद करें लिंग भेद करना
प्रियंका ने इस बातचीत में यह भी कहा कि वह फिल्मों को ‘हीरोइन केंद्रित’ कहे जाने के विरुद्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम हीरो की फिल्मों को भी ‘हीरो केंद्रित’ कहते हैं। प्रियंका के अनुसार इस तरह का लिंग भेद करना हम यानी फिल्म तथा मीडिया के लोग बंद करेंगे तभी दर्शक भी इसे सही ढंग से समझ सकेंगे।
विश्व सुंदरी रह चुकीं प्रियंका ने कहा कि वास्तव में फिल्म के बारे हमें कहना चाहिए कि यह एक अच्छी फिल्म है, जिसमें नायक की मुख्य भूमिका है या फिर इस फिल्म में नायिका की मुख्य भूमिका है।