Priyanka Chahar Choudhary: शाहरुख की 'डंकी' में काम करेंगी प्रियंका? एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कही यह बात
हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में काम मिल गया है। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सलमान खान भी उन्हें मौका देने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 में अपने खेल के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। इस रियलिटी शो से प्रियंका की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। शो के फिनाले में टॉप 3 तक पहुंचने वाली प्रियंका भले ही एमसी स्टैन से हार गई हों, लेकिन उन्होंने दर्शकों और फिल्मी हस्तियों का दिल जरूर जीत लिया है।
हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि प्रियंका को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में काम मिल गया है। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी भी प्रियंका को फिल्म में काम करने का मौका देने जा रही है। अब प्रियंका ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि मुझे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं है कि बाहर क्या बातें चल रही हैं। मुझे शाहरुख खान सर की फिल्म के ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी-अभी बिग बॉस के घर से बाहर आई हूं।
उन्होंने आगे बताया कि सलमान खान ने उन्हें शो खत्म होने के बाद मिलने के लिए कहा था, लेकिन अभी बात सिर्फ इतनी ही है। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने दोनों सुपरस्टार्स को अपने लिए भगवान बताया। बता दें कि प्रियंका को कर्लस के शो उडारियां से खास पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने तेजो का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह गठबंधन शो में भी नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि प्रियंका बिग बॉस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। माना जा रहा था कि वह यह शो जीत सकती हैं, लेकिन वह केवल टॉप 3 तक ही पहुंच सकी थीं।