फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prithviraj Trailer Twitter Review Fans are liking Akshay Kumar royal style 

Prithviraj Trailer Twitter Review: फैंस को पसंद आ रहा अक्षय कुमार का शाही अंदाज, यूजर्स बोले- बवाल ट्रेलर है

Mon, 09 May 2022 04:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 May 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Trailer Twitter Review Fans are liking Akshay Kumar royal style 
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में हैं। दर्शकों के फिल्म पृथ्वीराज के ट्रेलर का काफी समय से इंतजार था जो कि आज रिलीज हो गया है। इसके ट्रेलर में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म की तारीख को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। आज फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

जब से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तब से फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में तो वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आ रही हैं। ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prithviraj Trailer Twitter Review Fans are liking Akshay Kumar royal style 
पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

एक शख्स ने ट्रेलर में से अक्षय कुमार की तीरंदाजी करते हुए एक फोटो पोस्ट कर लिखा- ये बहुत ही शानदार लुक है। जीवन से भी बड़ा और मन को झकझोर देने वाला...शानदार...ट्रेलर कितना अच्छा है, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। एक और शख्श ने कहा- ओ माई गॉड...सम्राट पृश्वीराज चौहान...क्या ही बवाल ट्रेलर है...बार-बार देखने का मन कर रहा है...अक्षय कुमार सर ने शानदार काम किया है...लुक्स भी अलग है।




विज्ञापन

कई लोगों को फिल्म के इफेक्ट्स काफी पसंद आए हैं। एक शख्स ने लिखा- ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए...ये होता है ट्रेलर। फिल्म के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि कहानी में पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर और ललित तिवारी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed