फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   preiti and Ness Wadia case: no lead from cctv

उस रात प्रीति के साथ कुछ भी नहीं हुआ?

Thu, 26 Jun 2014 11:46 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
preiti and Ness Wadia case: no lead from cctv

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस को वानखेड़े स्टेडियम के गारवरे पवेलियन में लगे 5 सीसीटीवी कैमरों से भी कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है। इन कैमरों के फुटेज में 30 मई को प्रीति और मामले में आरोपी उद्योगपति नेस वाडिया के बीच किसी तरह की बहस या फिर धक्का मुक्की जैसा कोई दृश्य रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जिंटा ने 12 जून को मैरीन ड्राइव पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि 30 मई के आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने स्टेडियम में उनके साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की थी। हालांकि वाडिया इन आरोपों को गलत और आधारहीन बताते रहे हैं।
विज्ञापन

तो क्या नहीं हुई थी लड़ाई?

preiti and Ness Wadia case: no lead from cctv

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वानखेड़े मैदान के अंदर 172 घूमते सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और पांच सीसीटीवी कैमरे गारवरे पवेलियन में लगे हैं। हालांकि इन पांचों सीसीटीवी की फुटेज में ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला जिससे जांच में मदद मिल सके।

अधिकारी ने कहा कि पांच सीसीटीवी फुटेज से हमें कुछ सुबूत मिलने की उम्मीद थी लेकिन इनमें न तो बहस और न ही दोनों के बीच किसी तरह के धक्का मुक्की का दृश्य दिखा। जांच अधिकारी इंडियन प्रीमियर लीग 2014 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी कंपनी के वीडियो कैमरे की फुटेज को खंगालेंगे। अधिकारी का कहना है कि सोनी को अभी असंपादित फुटेज उपलब्ध कराने हैं। हालांकि अधिकारी ने कहा कि यदि तकनीकी सुबूत नहीं मिले तो गवाहों के बयान मामले में अहम साबित होंगे।

तो कमजोर हो जाएगा केस?

preiti and Ness Wadia case: no lead from cctv

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रीति ने छेड़छाड़ मामले में अपनी तरफ से गवाह के तौर पर 14 लोगों के नाम उपलब्ध कराएं हैं। इन सभी लोगों को अपने बयान रिकॉर्ड कराने को कहा जाएगा। मुंबई पुलिस ने मंगलवार शाम को प्रीति से करीब डेढ़ घंटे तक वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई कार्यालय में पूछताछ की। मैरीन ड्राइव पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में अभिनेत्री का बयान रिकॉर्ड किया जबकि क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी द्वारा वाडिया के सचिवों को धमकाने के लिए फोन करने के संदर्भ में बयान लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed