फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preeti Jhangiani and husband Parvin Dabas visit the golden temple

फोटोज: स्वर्ण मंदिर में अरदास करने पहुंचीं अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, पति परवीन डबास संग छका लंगर

Wed, 13 Oct 2021 08:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 13 Oct 2021 08:20 PM IST
सार

अभिनेत्री प्रीति झंगियानी अपने पति परवीन डबास के साथ हाल ही में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। 

विज्ञापन
Preeti Jhangiani and husband Parvin Dabas visit the golden temple
प्रीति झंगियानी- परवीन डबास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री प्रीति झंगियानी अपने पति परवीन डबास के साथ हाल ही में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री और उनके पति वहां की ऊर्जा से भरें नजर आए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ वहां वक्त गुजारा बल्कि लंगर भी छका। इतना ही नहीं दोनों ने वहां अपनी सेवा भी दी। इस दौरान इस कपल ने मंदिर में अपनी कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

विज्ञापन

दर्शन के लिए मंदिर पहुंचीं प्रीति कहती हैं कि यह जगह हमारे दिमाग में शांति लाती है और हमारी आत्मा को साफ कर देती है। मैं यहां खुद को पूरी तरह से महसूस कर सकती हूं। यह एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई यहां आने पर मां अनुभव करता है।

विज्ञापन

Preeti Jhangiani and husband Parvin Dabas visit the golden temple
प्रीति झंगियानी- परवीन डबास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री ने आगे कहा कि यह जगह मुझे मेरे बचपन के दिनों में वापस ले जाती है। लंगर, सेवा, पवित्र जल और अनहद वाणी जो यहां प्रस्तुत की जाती है, यह सब मेरे बेहद करीब है।

विज्ञापन

Preeti Jhangiani and husband Parvin Dabas visit the golden temple
प्रीति झंगियानी- परवीन डबास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परवीन और मैं इस जगह को बेहद प्यार करते हैं और हम यहां अपने अंदर की भावनाओं को महसूस करते हुए घंटों बिता सकते हैं। इस भावना को कम से कम एक बार अनुभव जरूर किया जाना चाहिए और हम चाहते हैं कि हर कोई ऐसा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed