Prateik Babbar: प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में प्रतीक बब्बर, खास तस्वीरें साझा कर खुद किया खुलासा
वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर पिछले काफी समय से अपने प्यार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ अक्सर उनकी अफेयर की खबरें सामने आती हैं। आखिरकार वैलेंटाइन डे पर प्रतीक और प्रिया ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं और आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी।
14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन प्रेमी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के दो सितारों ने भी अपने प्यार को सार्वजनिक किया। उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में प्रतीक ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आए। वहीं, प्रिया पिंक टीशर्ट में दिखीं। दोनों ने सूरज की तरफ देखते हुए बेहद रोमांटिक पोज दिया। वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया। इस टैटू में 'पी' और 'बी' लिखा है। साथ ही, उन्होंने दिल और इंफिनिटी इमोजी का भी टैटू बनवाया। दरअसल, दोनों का नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होते हैं...प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी।
Shreyas Talpade: 11 साल पहले की गलती के लिए श्रेयस ने मांगी माफी, लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने पर हुआ था बवाल
प्रतीक और प्रिया के रिश्ते की खबरें पिछले साल सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने न तो उन्हें स्वीकार किया और न ही इनकार किया। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर के साथ शादी हुई थी। दोनों की शादी 23 जनवरी 2019 में हुई थी, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी। महज एक साल में ही यानी 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अलग हो गए थे।
Valentine 2023: ऋचा ने अली को बताया अपना 'देवता', वैलेंटाइन के मौके पर विश करने का अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
पूर्व पत्नी से अलग होने के बाद प्रतीक की जिंदगी में प्रिया बनर्जी की एंट्री हुई। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि प्रतीक अपने परिवार से भी प्रिया को मिलवा चुके हैं। दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...