‘सबसे खराब अभिनेता…’, प्रशांत नारायणन ने कसा तंज, कार्तिक आर्यन के हिट होने का राज भी बताया
Prashant Narayanan Talk About Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने कई फिल्में ऐसी दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी चली हैं। लेकिन एक्टिंग को लेकर उनकी आलोचना लगातार होती रही है। हाल ही में एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक को सबसे खबरा अभिनेता बता दिया। ऐसा क्यों कहा? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्म में साइको किलर के रोल में प्रशांत नारायणन ने दर्शकों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि कार्तिक आर्यन पर उनका क्या नजरिया है, उन्होंने दो-टूक शब्दों में उन्हें सबसे खराब एक्टर में से एक कह दिया। साथ ही यह भी बताया कि खराब एक्टर होने के बाजवदू वह क्यों सफल हैं?
खराब एक्टर होने के बाजवूद क्यों सफल हैं कार्तिक आर्यन?
हाल ही में बॉलीवुड बबल के एक पॉडकास्ट में प्रशांत नारायणन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कार्तिक सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन बहुत लकी इंसान हैं। वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद की वजह से टिके हुए हैं।’
प्रशांत बोले- लोग कार्तिक आर्यन पर हंसते हैं
प्रशांत आगे कहते हैं, ‘कार्तिक आर्यन बहुत कम बात करने वाले इंसान हैं। लेकिन उनके आसपास के लोगों ने उन्हें चढ़ा रखा है। हां, मुझे फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में उनका काम पसंद आया था। लेकिन मुझे लगता है कि लोग उन पर हंसते हैं। वैसे आप लोगों को हंसा सकते हैं, तो यह काफी अच्छी बात है।’
ये खबर भी पढ़ें: क्या 'तू मेरी मैं तेरा…' फ्लॉप होने पर कार्तिक ने लौटाए 15 करोड़? जानिए अफवाहों पर एक्टर की टीम का जवाब
कार्तिक आर्यन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
कार्तिक को चाहे प्रशांत नारायणन खराब एक्टर बता रहे हों लेकिन उनके पास इस वक्त कई फिल्में हैं। कुछ वक्त पहले उनकी एक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' रिलीज हुई। इसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आए। करण जौहर बैनर की एक फिल्म ‘नागजिला’ में भी वह नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।