हादसा: प्रकाश राज को गिरने से लगी चोट, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपने घायल होने की जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर अपने घायल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गिरने की वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है और वे इसके इलाज के लिए अपने डॉक्टर दोस्त के पास हैदराबाद रवाना हुए हैं। इस खबर के सामने आने बाद प्रकाश राज के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
अभिनेता लिखते हैं, 'एक छोटा सा गिरना....एक छोटा सा फ्रैक्चर। सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं। मुझे अपने दुआओं में याद रखना।' प्रकाश राज के इस ट्वीट के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, अपना ध्यान रखिए...उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगे।
A small fall.. a tiny fracture.. flying to Hyderabad into the safe hands of my friend Dr Guruvareddy for a surgery. I will be fine nothing to worry .. keep me in your thoughts 😊😊😊🤗🤗🤗
विज्ञापन विज्ञापन— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2021
'अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। फिर वो चाहे फिल्म 'वॉन्टेड' हो या 'सिंघम।' उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है।
प्रकाश राज ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन प्रकाश कई बार अपने बर्ताव और बयानों के चलते सुर्खियों में भी रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें छह बार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री बैन कर चुकी है। ये पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने किसी अभिनेता को बैन किया था।