{"_id":"5c8fcec2bdec221428362080","slug":"prakash-raj-and-nana-patekar-new-film-virus-post-has-been-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साल्ट एन पेपर' के निर्देशक की नई फिल्म का पहला पोस्टर आय़ा सामने, नाम रखा 'वाइरस'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साल्ट एन पेपर' के निर्देशक की नई फिल्म का पहला पोस्टर आय़ा सामने, नाम रखा 'वाइरस'
Mon, 18 Mar 2019 10:30 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Virus
- फोटो : social media
मशहूर फिल्म अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज की बतौर निर्देशक बन रही पहली हिंदी फिल्म तड़का के बारे में अगर आपने सुना है तो आपको ये भी पता होगा कि ये फिल्म दरअसल सुपरहिट मलयालम फिल्म साल्ट एन पेपर की रीमेक है। तड़का में लीड रोल नाना पाटेकर है।
मलयालम फिल्म साल्ट एन पेपर बनाने वाले फिल्म निर्देशक आशिक अबू की एक और फिल्म रिलीज से पहले ही हिंदी सिनेमा में चर्चा का विषय़ बन गई है। अबू ने अपनी ये फिल्म निपाह वाइरस की उन सच्ची कहानियों पर बनाने का ऐलान किया है, जिनके चलते पिछले साल केरल में सनसनी फैल गई थी।
आशिक अबू ने निपाह वायरस की चपेट में आए लोगों की कहानियों पर बनी रही इस फिल्म का नाम रखा है वाइरस। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री रेवती के अलावा आसिफ अली, तोविनो थॉमस, पार्वती, रीमा कल्लिंगल, कालिदास जयराम, रेम्या नाम्बेशन, सौबीन शहीर, दिलेश पोथेन, चेम्बन विनोद जैसे जाने माने कलाकार नज़र आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक आशिक अबू कहते हैं, ‘यह फिल्म देश में हुई निपाह नामक वायरस से हुईं असली घटनाओं पर आधारित है। पिछले साल केरल में इस वायरस के फैलने से लगभग 17 लोगों की जान चली गई थी। जब इसकी जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया गया तो पता चला कि यह वायरस संक्रमित चमगादड़ों की वजह से फैला।’