{"_id":"5f3a1dcf8ebc3e3ce2735650","slug":"prakash-javadekar-says-iffi-goa-film-festival-2020-is-going-virtual","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल हो सकता है गोवा फिल्म फेस्टिवल, 400 से ज्यादा फिल्में दर्शक घर बैठे देख सकेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वर्चुअल हो सकता है गोवा फिल्म फेस्टिवल, 400 से ज्यादा फिल्में दर्शक घर बैठे देख सकेंगे
Mon, 17 Aug 2020 11:33 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Goa Film Festival
- फोटो : file photo
दुनिया में फिल्म महोत्सवों का आयोजन फिर से शुरू हो रहा है। भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को लेकर भी तैयारी शुरू होने लगी हैं। कोरोना वायरस की वजह से जहां देश में अधिकतर फिल्म फेस्टिवल और पब्लिक इवेंट्स रद्द कर दिये गए हैं। वहीं, गोवा में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह वर्चुअल हो सकता है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण, सूचना व प्रसारण और भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर से जब गोवा फिल्म फेस्टिवल को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा- यदि महामारी का प्रकोप कम हुआ तब तो समारोह गोवा में आयोजित होगा, अन्यथा वर्चुअल हो सकता है। जैसे अभी कान्स फिल्म समारोह हुआ है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए हमें 400 से अधिक विदेशी फिल्मों की प्रविष्टि मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नवंबर में ही होगा। IFFI 20 नवम्बर से 28 नवम्बर तक आयोजित होगा। इस महोत्सव को संपन्न किए जाने के दौरान सूचना एवं संचार विभाग की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इस बार 51वां फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। इस साल दूसरे फेस्टिवल्स की बात करें तो वो या तो टाल दिये गए हैं या रद्द कर दिए गए हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल भी आयोजित नहीं किया गया। पहले फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई के बीच होना था, लेकिन 20 मार्च को कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओर से बताया गया कि तय समय पर इसका आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गोल्डन ग्लोब ऑस्कर जैसे कई समारोह की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।