फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prachi desai is upset now a days

श्रद्धा को लेकर क्यों घबराईं अभिनेत्री प्राची देसाई?

Wed, 10 Jun 2015 12:46 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
prachi desai is upset now a days

आगामी 'रॉक ऑन 2' में अभिनेत्री के तौर पर प्राची देसाई के साथ-साथ श्रद्धा कपूर की भी एंट्री हो गई है। ऐसे में प्राची देसाई अपने खुद के किरदार को लेकर टेंशन में आ गई है।

विज्ञापन


यहाँ तक कि अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू भी नही हुई है और दोनों के बीच अभी से खटास आनी शुरू हो गई है। जहाँ इस फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल और और प्राची देसाई पहले से ही मौजूद हैं वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म में फ्रेश एंट्री हैं।
विज्ञापन


वहीं श्रद्धा की एंट्री काफी चर्चा भी बटोर रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि इन खबरों और चर्चा ने प्राची को परेशानी में डाल दिया है। एक सूत्र का कहना है, "फिल्म की नई स्टॉलमेंट अब श्रद्धा कपूर के साथ बनाई जा रही है और फिल्म निर्माता श्रद्धा की सफलता को भुनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्रद्धा कपूर भी इस बात को लेकर काफी खुश हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। श्रद्धा फिल्म की लोकेशन ढूंढने के लिए फिल्म की टीम के साथ शिलांग भी गई थी।"

प्राची हो रही हैं नजरअंदाज

prachi desai is upset now a days

इन दिनों प्राची जो अपने करियर को पटरी पर लाने पर लगी हुई है और वह इसके लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है, लेकिन अब प्राची नजरअंदाज किया जाना महसूस कर रही है।

वहीं सूत्रों ने आगे कहा, "प्राची के लिए 'रॉक ऑन' एक बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है क्योंकि उन्होंने इसी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'अजहर' में भी इमरान के साथ नजर आएंगी। वह बॉलीवुड में अपने पैर अच्छे से ज़माने की इच्छुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed