फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prachi Desai about nepotism in bollywood

'स्टार किड्स के लिए फैमिली बिजनेस है बॉलीवुड'

Sun, 08 May 2016 05:29 PM IST
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी
सुप्रिया सोगले/संवाद्दाता, बीबीसी Updated Sun, 08 May 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Prachi Desai about nepotism in bollywood
- फोटो : BBC

'रॉक ऑन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली टेलीविजन से आई अभिनेत्री प्राची देसाई मानती हैं कि बॉलीवुड फिल्मी परिवार से आने वाले नए अभिनेताओं के लिए पारिवारिक व्यवसाय है और उनके जैसे बाहरी लोगों के लिए केवल एक मौका।

विज्ञापन


बीबीसी से खास बातचीत में प्राची देसाई ने कहा, 'कई नए अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में आ रहे हैं और पारिवारिक व्यवसाय भी कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स इस तरह से बुने जाते हैं जैसे परियों की कहानी। हम जैसे बाहरी लोग इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे लिए सिर्फ एक मौका ही होता है।'
विज्ञापन


अपनी अधिकतर फिल्मों में गंभीर और शांत रोल निभाने वाली प्राची ऐसे किरदारों से ऊब गई हैं। वो कहती हैं कि, 'मैं अपनी छवि की पीडिता हूं। अगर फिल्म में कोई किरदार आपके लिए काम कर जाए तो फिल्म इंडस्ट्री उसी किरदार को बार-बार दोहराकर उसका शोषण करती है। फिल्मी छवि के शिकार मेरे अलावा विद्या बालन और शाहरुख खान भी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड का रुख किया है, वही प्राची देसाई का फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। वो व्यंग्य करते हुए कहती हैं, ' यहीं पर तीर मार लें उसके बाद। हॉलीवुड जितना आसान दिखता है उतना आसान है नहीं। किस्मत और स्मार्टनेस की बात है। फिलहाल तो नहीं पर शायद भविष्य में जा सकती हूं।'

अजहर की पहली पत्नी का किरदार सिर्फ मैं कर सकती थी

Prachi Desai about nepotism in bollywood

प्राची देसाई अब अपने मिजाज के किरदार करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि फिल्मकार उन्हें नई पीढी के कलाकार जैसे रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्मी जोडी बनाएं।

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'अजहर' में प्राची देसाई उनकी पहली पत्नी 'नौरीन' का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के सवाल पर प्राची कहती हैं, 'संगीता बिजलानी का किरदार कोई भी कर सकता था। लेकिन नौरीन का किरदार सिर्फ मैं ही कर सकती थी।'

टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अजहर' में मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं। वहीं संगीता बिजलानी के किरदार में नरगिस फाकरी दिखेंगी। 'अजहर' 13 मई को रिलीज होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed