{"_id":"5a9304844f1c1b28428b763b","slug":"postmortem-of-sridevi-body-is-completed-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा, मुंबई में आज अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा, मुंबई में आज अंतिम संस्कार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Updated Mon, 26 Feb 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का दुबई में पोस्टमार्टम किया गया है। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर दुबई में ही था। श्रीदेवी का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। खलीज टाइम्स के अनुसार, यूएई के अधिकारियों ने श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
हालांकि फोरेंसिक साक्ष्य विभाग की ओर से कराए गए कुछ परीक्षणों की रिपोर्ट अभी परिवार को नहीं मिली है। इसी के चलते उनके शव को भारत लाने में विलंब हो रहा है। खबर लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर दुबई में ही था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, श्रीदेवी का शव रविवार को उनके परिवार को नहीं सौंपा जाएगा, क्योंकि दुबई पुलिस की ओर से अंतिम जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन परीक्षणों की रिपोर्ट 24 घंटे में आती है। किसी व्यक्ति के अस्पताल से बाहर निधन होने पर इस प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। जिस होटल में श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ा उसने यह कहते हुए कुछ कहने से इनकार कर दिया कि पुलिस जांच के दौरान बयान जारी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन