{"_id":"60f7417f5699cf79d23fc796","slug":"porngraphic-films-used-to-be-made-on-the-pretext-of-work-in-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज कुंद्रा का रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुंद्रा का रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म
Wed, 21 Jul 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Jul 2021 03:04 AM IST
सार
- कुंद्रा के जाल में फंसी कई नवोदित अभिनेत्रियां, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय पहले ही लगा चुकी हैं आरोप
- खुद लाखों कमाता था कुंद्रा, कलाकारों को 10 हजार ही मिलते थे
विज्ञापन
Raj Kundra and Shilpa Shetty
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालवणी में अश्लील फिल्म के संबंध में फरवरी 2020 में केस दर्ज होने के चार महीने बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। जहां उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नई महिला कलाकार वेबसीरीज या शार्ट फिल्म में अच्छा ब्रेक पाने के चक्कर में इस रैकेट में फंस गई थी। राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री व मॉडल सागरिका सोना सुमन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें भी ऑडिशन के नाम पर अश्लील ऑडिशन का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय पुलिस में अपना बयान पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। मिलिंद भारंबे ने बताया कि इस रैकेट में फंसी कुछ लड़कियां पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास आई थी, जिससे यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें कुछ निर्माता भी हैं, जो इस अश्लील फिल्म के कारोबार में शामिल थे।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि इससे राज कुंद्रा मोटी रकम कमा रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था। पुलिस ने पहले वियानी कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को गिरफ्तार किया थ।
उससे पूछताछ के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। इससे राज कुंद्रा लाखों की कमाई कर रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था।
आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटकॉइन तक विवादों में रहा कुंद्रा
राज कुंद्रा आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटकॉइन आदि मामले में विवादों में रहा है, मगर इस बार उस पर शिकंजा कस गया है। अश्लील फिल्म को लेकर सबसे पहले साइबर क्राइम में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद मलाड के मालवणी में दो मामले दर्ज हुए और फिर पुणे के लोनावाला में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है।
मुंबई में शूटिंग, हॉटशाट्स एप पर होता था प्रसारण
राज कुंद्रा की विआन गेमिंग प्रा.लि. कंपनी का लंदन की कैनरिन नामक कंपनी से टाईअप है। कैनरिन कंपनी राज कुंद्रा के जीजा की है। इस कंपनी का हॉटशॉट्स एप भी है जिसे गूगल और एपल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता था।
हालांकि, पोर्न फिल्म का प्रसारण होने के कारण साल 2020 में गूगल और एपल कंपनी ने हॉटशॉट एप को हटा दिया था। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग एप थे, जिस पर इसकी सामग्री बेची जाती थी।
हर रोज 1.85 लाख रुपये की हो रही थी कमाई
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद व्हाट्सएप चैट सामने आया है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि राज ने पोर्न फिल्म के कारोबार में मोटी रकम कमाई है। चैट के अनुसार, कुंद्रा एप लाइव शो के माध्यम से रोजाना 1.85 लाख रुपये और फिल्मों के जरिये रोजाना 4.53 लाख रुपये कमा रहा था। हॉटशॉट्स एप पर 20 लाख ग्राहक थे।
‘सुपर डांसर’ की शूटिंग पर नहीं पहुंची शिल्पा शेट्टी, हो सकती है पूछताछ
अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं। सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया।
मंगलवार को होने वाली शूटिंग चूंकि इसी सप्ताहांत दिखाए जाने वाले शो की हो रही है, लिहाजा शिल्पा शेट्टी अब इस सप्ताहांत इस शो में नजर नहीं आएंगी। शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्म ‘हंगामा 2’ से इसी हफ्ते सिनेमा में लौट रही हैं। उनकी एक और फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।
वहीं, मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि राज कुंद्रा की कारोबारी भागीदार होने के चलते शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले में जल्द पूछताछ होनी है।