फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Popular actor and anchor T Narsimha Rao aka TNR passed away due to covid19

दुखदः नहीं रहे मशहूर एंकर और अभिनेता TNR, कोरोना ने छीन ली जिंदगी

Mon, 10 May 2021 11:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 10 May 2021 11:01 AM IST
सार

  • मशहूर अभिनेता और एंकर टीएनआर का निधन
  • कोरोना के कारण टीएनआर ने दुनिया को कहा अलविदा
  • फिल्मों के अलावा फ्रैंकली स्पीकिंग विद टीएनआर शो के लिए थे मशहूर

विज्ञापन
Popular actor and anchor T Narsimha Rao aka  TNR passed away due to covid19
टीएनआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर देश को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रही है और आए दिन लोग इससे अपनी जान गवां रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि टी नरसिम्हा राओ जिन्हें लोग टीएनआर के नाम से जानते थे वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना के कारण टीएनआर का निधन हो गया।

विज्ञापन


अपने इंटरव्यू शो  Frankly Speaking with TNR के लिए मशहूर अभिनेता व एंकर को हैदराबाद में मलकजगिरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत उसी वक्त काफी गंभीर बताई जा रही थी।
विज्ञापन


बता दें कि टीएनआर को कुछ समय पहले कोरोना हुआ था और वो इससे ठीक भी होने लगे थे। हालांकि कुछ समय तक ठीक रहने के बाद उन्हें सांस की समस्या आने लगी। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें बचाया ना जा सका।उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी शोक जता रहे हैं। बता दें कि टीएनआर बहुत जल्द अनिल रविपुड़ी की फिल्म में भी नजर आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हर दिन देश में संक्रमितों और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक बहुत से सेलिब्रिटी भी कोरोना के कारण इस दुनिया से जा चुके हैं। हाल ही में अभिनेता राहुल वोहरा का निधन कोरोना के कारण हो गया। उन्होंने अपनी स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। वोहरा ने कहा था कि अगर उन्हें सही इलाज मिल जाता तो वो ठीक हो जाते। इसके अलावा मशहूर तमिल कॉमेडियन पांडु का भी कोरोना से निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed