फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Bhatt tune to 'Cabare' with cricketer Sreesanth

पूजा भट्ट के इशारे पर 'कैबरे' करेंगे श्रीसंत

Tue, 25 Nov 2014 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 25 Nov 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt tune to 'Cabare' with cricketer Sreesanth

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे क्रिकेटर एस श्रीसंत अब बॉलीवुड की डगर पर हैं। श्रीसंत जल्द ही पूजा भट्ट की आगामी फिल्म 'कैबरे' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक मलयाली मेंटर की भूमिका में होंगे।

विज्ञापन


खबर है कि 'कैबरे' को कौस्तव नारायण नियोगी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि इसमें रिचा चड्ढा कैबरे डांसर के रोल में हैं। श्रीसंत ने भी फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


पूजा भट्ट कहा है कि 'मैं श्रीसंत से उनके जन्मदिन पर मिली। वह हल्के मलयाली लहजे के साथ हिंदी बोलते हैं और मुझे किरदार के लिए वही चाहिए था। हालांकि शुरुआत में हम एक ज्यादा उम्र के इंसान की तलाश में थे, लेकिन श्रीसंत से मिलने के बाद मेरा विचार बदल गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा कहती हैं, 'श्रीसंत को फिल्म में लेना एक जीत जैसी स्थिति है। जो लोग उन्हें प्यार करते हैं वो फिल्म देखने आएंगे और जो उनसे नफरत करते हैं वो भी उन्हें देखने आएंगे। वह अपनी जिंदगी के दिलचस्प मोड़ पर हैं।'

फिल्म 'कैबरे' की शूटिंग जनवरी 2015 में मुंबई में शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed