{"_id":"0fb208de-c521-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"pooja-bhatt-is-pregnant-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितनी सच है पूजा भट्ट के प्रेगनेंट होने की बात?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कितनी सच है पूजा भट्ट के प्रेगनेंट होने की बात?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक अफवाह तेजी के साथ फैल रही थी। वह यह कि अभिनेत्री और निर्देशक पूजा भट्ट प्रेगनेंट हैं। हालांकि पूजा भट्ट इस अफवाह को खारिज कर रही हैं।
विज्ञापन
पूजा भट्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं। पिछले दिनों पूजा एक फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर जिस तरह की ड्रेस पहन कर आई थीं और जिस अंदाज में अपना बढ़ा हुआ पेट छुपाने की कोशिश कर रही थीं, उससे फिल्मी गलियारों में उनके गर्भवती होने की खबर फैल गई।
विज्ञापन
पूजा का साफ कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। घर में आराम तलब जीवन जीने की वजह से वे मोटी हो गई हैं और उनका पेट बढ़ गया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनके पास आठ कुत्ते हैं और चार बिल्लियां।
विज्ञापन
फिलहाल तो वे अपने आपको इन बारह जानवरों की मां समझती हैं। वैसे भी वे अभी हाल फिलहाल अपने बच्चे की मां बनने की नहीं सोच रही हैं।