Sanaa: महिला केंद्रित फिल्म में पूजा भट्ट दिखाएंगी अपना जलवा, अभिनेत्री ने की खास घोषणा
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने 'बॉम्बे बेगम्स' और 'सड़क 2' से बॉलीवुड में कमबैक किया। वहीं, अब उनकी अपकमिंग फिल्म की जानकारी भी सामने आ गई है। आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'सड़क 2' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो उस समय बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री के काम और अंदाज दोनों को खूब पंसद किया गया। वहीं, अब पूजा भट्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दे दी है। पूजा भट्ट निर्देशक सुधांशु सारिया की फिल्म 'सना' के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।
'सना' सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जिसमें राधिका मदान मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में पूजा भट्ट का कहना है, 'मैं 'सना' जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, जिसमें महिलाओं की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को बारीकी से दिखाया जाएगा। इसके आगे पूजा ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु ने मुझे इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है।'
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक सुधांशु सारिया का कहना है, 'फिल्म के लिए 90 फीसदी चुनौती सही कास्टिंग होती है और पूजा के साथ, मैं विश्वास के साथ ये बात कह सकता हूं कि हमने ये दौड़ पूरी कर ली है। पूजा एक शानदार अभिनेत्री हैं और साथ ही वह हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए एक साहसिक आवाज भी हैं। मैं उनकी एक्टिंग को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं बहुत आभारी हूं कि उन्हें हां कहा।'
फिल्म 'सना' में पूजा भट्ट और राधिका मदान के अलावा शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग राधिका मदान शुरू कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि सुधांशु सारिया की ये फिल्म साल 2023 तक रिलीज हो सकती है।