फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police arrested Pallabi dey live-in partner Shagnik Chakraborty, after death of actress

Bangla Actress Death: पल्लबी डे का लिव-इन पार्टनर शाग्निक चक्रवर्ती गिरफ्तार, फंदे से लटका मिला था एक्ट्रेस का शव

Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 18 May 2022 12:30 AM IST
सार

इस घटना के बाद मकान की केयरटेकर ने बताया था कि साग्निग ने ही पल्लबी के शव को फंदे से लटकते हुए सबसे पहले देखा था। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
Police arrested Pallabi dey live-in partner Shagnik Chakraborty, after death of actress
पल्लवी डे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्ला टीवी सीरियल्स की मशहूर एक्ट्रेस पल्लबी डे सुसाइड केस में नया अपडेट सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने एक्ट्रेस के लिव-इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड के बाद पल्लवी के घरवालों ने साग्निक और उसकी साथी एंड्रिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक्ट्रेस के लिव-इन पार्टनर से लंबी पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पल्लवी डे का शव सोमवार को उनके किराए के मकान में पंखे से लटका मिला था। एक्ट्रेस को तुरंत बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन

शाग्निक ने ही सबसे पहले देखा था शव
मकान की केयरटेकर के मुताबिक एक्ट्रेस को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले साग्निक ने ही देखा था। उसने ही उन्हें घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पल्लबी के शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसाद में थीं पल्लबी

साग्निक के मुताबिक एक्ट्रेस अवसाद से ग्रसित थीं। साग्निक ने दावा किया कि लंबे समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा था इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। हालांकि परिवार ने इन बातों से इनकार कर दिया है। परिवार ने आरोप लगाया कि साग्निक पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात छिपाकर रखी थी। उसके कई महिलाओं के साथ संबंध भी थे। जब पल्लबी को इस बात का पता चला तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और यह कदम उठा लिया। परिवार ने दावा किया कि साग्निक की नजर पल्लवी के पैसों पर थी। दोनों की 15 लाख की ज्वाइंट एफडी के बारे में भी पता चला है। फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस और साग्निक के फोन को कब्जे में लेकर मौत की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed