फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   POCSO case Mumbai cops ask Ekta Kapoor and her mother to appear for questioning on Thursday gandi baat

Gandi Baat: पोक्सो मामले में बढ़ीं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, इस दिन होगी मुंबई पुलिस के सामने पेशी

Tue, 22 Oct 2024 08:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 22 Oct 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
POCSO case Mumbai cops ask Ekta Kapoor and her mother to appear for questioning on Thursday gandi baat
एकता कपूर-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन छह के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए। इसे लेकर काफी विवाद हुआ और बीते दिन ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई। एक अधिकारी ने अब इस मामले में बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही बताया है कि पोक्सो मामले में पूछताछ के लिए मां-बेटी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

24 अक्तूबर को होगी एकता और शोभा से पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ सीरीज ‘गंदी बात’ के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों से 24 अक्तूबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। एकता और उनकी मां के खिलाफ अदालत के आदेश पर पिछले हफ्ते मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


Annu Kapoor: पैसों के लिए अन्नू कपूर ने चुना अभिनय का रास्ता, अभिनेता ने शुरुआती संघर्षों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं विवादित एपिसोड 

मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट बालाजी की पूर्व निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दावा किया गया है कि फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक सीन दिखाए गए। जानकारी हो कि सीरीज की स्ट्रीमिंग के बाद से ही बवाल मचा हुआ था। यही कारण है कि यह विवादित एपिसोड अब एप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। 


Amitabh Bachchan: 'केबीसी 16' के मंच पर अमिताभ ने सुनाया मजेदार किस्सा, इस वजह से सीखा नारियल के पेड़ पर चढ़ना

पोक्सो के अलावा इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

एकता कपूर की सीरीज को लेकर दर्ज हुई शिकायत में यह भी आरोप लगा है कि इसमें सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है। सीन को आपत्तिजनक और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताने गया है। इतना ही नहीं सीरीज में कुछ ऐसे सीन के प्रदर्शन का भी आरोप लगा है, जो पोक्सो के नियमों का उल्लंघन करते हैं। दृश्य को पोक्सो के अलावा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed