पीएम मोदी ने की 'संगीत सेतु' की तारीफ, कैलाश खेर के ट्वीट पर किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। एक तरफ जहां सरकार अपनी तरफ से सभी लोगों की मदद की कोशिश कर रही है तो वहीं बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। ऐसे में पीएम केयर्स फंड के लिए 18 गायक संगीत के मंच 'संगीत सेतु (Sangeet Setu)' पर एक साथ आए हैं। इस कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसका फंड कोविड 19 के खिलाफ जारी जंग में किया जाएगा। बता दें कि 10, 11 और 12 अप्रैल को 8 बजे से 9 बजे के बीच संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर सिंगर कैलाश खेर ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। कैलाश के पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने भी कैलाश के ट्वीट को रिशेयर किया। कैलाश खेर के ट्वीट को पीएम मोदी ने रीट्वीट किया और लिखा- 'शानदार पहल! इस मंच पर आने के लिए सभी कलाकारों को मेरी शुभकामनाएं। इसे सुनना शानदार होगा।'
Excellent gesture!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2020
Kudos to the artists for coming together for this.
It would be a treat to listen. https://t.co/buxBrNZ4Sz
गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोसले, एसपी बालासुब्रमण्यम, केजे येसुदास, उदित नारायण, सोनू निगम, अनूप जलोटा, पंकज उधास, कविता कृष्णमूर्ति, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर, तलत अजीज, कुमार सानू, हरिहरण, शंकर महादेवन, सलीम मर्चेंट, शान और कैलाश खेर शामिल रहेंगे। ये कार्यक्रम ओटीटी पर उपलब्ध होगा।