फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   playback singer chinmayi sripada's car get vandalised and robbed in america

अमेरिका में सिंगर चिन्मयी श्रीपदा की गाड़ी में हुई तोड़फोड़

Wed, 10 May 2017 06:54 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 10 May 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
playback singer chinmayi sripada's car get vandalised and robbed in america
चिन्मयी श्रीपदा

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड और टॉलीवुड के कलाकारों के साथ कुछ न कुछ खराब हो रहा है। किसी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो रही है तो किसी का शव बरामद किया जा रहा है। अब बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी एक बड़े हादसे का शिकार हुई हैं। अमेरिका के किसी पार्किंग जोन में खड़ी उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ मचाई गई। चिन्मयी ने खुद ट्विट कर बताया कि चोरों ने उनकी गाड़ी में लूटपाठ मचाया है और गाड़ी के सारे शीशे तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन


चिन्मयी ने अपनी गाड़ी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें साफ नजर आ रहा है कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ मचाकर उसकी हालत खराब कर दी गई है। चिन्मयी ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी की ऐसी हालत देखते हुए तुरंत पुलिस को बुलाया और घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में तोड़फोड़ मचाने के अलावा चोरों ने गाड़ी में रखा सारा सामान चुरा लिया है जिसमें उनके कुछ जरूरी कागजात भी शामिल हैं।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने चिन्मयी को आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से वो जल्द ही चोरों को पकड़ लेंगे। आपको बता दें कि चिन्मयी श्रीपदा ने बॉलीवुड में कई गानें गाएं हैं जिनमें से फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना तितली काफी मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed