फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pk release on 5200 screen

रिलीज के मामले में रिकॉर्ड बनाएगी आमिर की पीके

Mon, 15 Dec 2014 03:01 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
 pk release on 5200 screen

आमिर खान की आगामी फिल्म 'पीके' भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनने जा रही है सुनने में आया है कि यह फिल्म लगभग 5200 स्क्रीनों पर रिलीज होने जा रही है। अब तक भारत में कोई भी फिल्म पहले दिन इतनी स्क्रीन में रिलीज नहीं हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो, "19 दिसंबर को और कोई फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। जिसके चलते फिल्म को काफी संख्या में स्क्रीन मिल जाएंगी। वहीं फिल्म निर्माता भी फिल्म के 300 करोड़ की कमाई तक की उम्मीद कर रहे हैं।"
विज्ञापन


वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "हाँ हम फिल्म को भारत के हर थियेटर में रिलीज करने की कोशिश की कर रहे हैं। इसके अलावा यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। आमिर और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हमेशा कोशिश की है कि वह कुछ अलग करें। हम अभी एक दम सही संख्या तो नहीं बता सकते लेकिन हाँ यह बात सच है कि फिल्म अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह कोई फिल्म नहीं

 pk release on 5200 screen

खास बात यह है कि पीके फिल्म रिलीज होने के एक सप्ताह पहले के शुक्रवार को भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। कहने को तो इस शुक्रवार को चार हिंदी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन चारों बहुत ही छोटे बचट की थीं।

पीके की रिलीज के साथ और कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। मजे की बात यह है कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अगले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि पीके को अपना व्यवसाय करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed