{"_id":"0c8212cac13f09940697fe2ed379eba2","slug":"pk-reached-in-two-days-in-58-million-mark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके ने दो दिनों में 58 करोड़ के आंकड़े को छुआ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीके ने दो दिनों में 58 करोड़ के आंकड़े को छुआ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Dec 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म पीके ने महज दो दिन में 58 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। लेकिन संडे को सभी सिनेमा हालों व मल्टीप्लेक्सों की हालत देख कर लगता है कि फिल्म तीसरे दिन रिकार्ड कमाई कर सकती है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हुई है।
विज्ञापन
फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजारों में लगभग 27 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। वहीं यह प्रदर्शन दूसरे दिन सुधरते हुए लगभग 31 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। लेकिन असल खेल संडे के कारण बदल सकता है। इससे फिल्म कमाई के मामले में लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इस तरह यह फिल्म महज दो दिन में करीब 58 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस के जानकारों को मानना है कि यह फिल्म एक सप्ताह के अंदर ही 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन