{"_id":"317bcd2d5cc5b1d23a89d250c119c8dd","slug":"pk-created-a-new-record-of-earnings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीके' ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीके' ने बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'पीके' ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद वीकडेज यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया है।
विज्ञापन
खासतौर से तब जब कोई छुट्टी न हो, 'पीके' ने किसी भी दिन 18 करोड़ से कम की कमाई नहीं की है। अपने आप में यह नया रिकॉर्ड है, क्योंकि रिलीज के बाद वीकडेज को 'पीके' से पहले किसी अन्य फिल्म में इतना बड़ा कलेक्शन नहीं किया।
विज्ञापन
फिल्म ने सोमवार को 21.20 करोड़, मंगलवार को 18.85 करोड़ और बुधवार को 19 करोड़ का कलेक्शन किया। बिना छुट्टी के इतना बड़ा कारोबार देखने लायक है।
'पीके' गत शुक्रवार को रिलीज हुई थी। मेहरा के मुताबिक 'पीके' शुक्रवार को 26.63, शनिवार को 30.34 और रविवार को 38.24 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी और सिर्फ पांच दिनों में ही यह 154.28 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
'पीके' के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी।