फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   People of western countries are convinced RRR as gay movie, giving such reactions on Twitter

RRR: पश्चिमी देश के लोगों ने 'आरआरआर' को समझा समलैंगिक फिल्म, राम चरण-एनटीआर की केमिस्ट्री पर किया ये कमेंट

Thu, 02 Jun 2022 06:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Jun 2022 06:21 PM IST
सार

निर्देशक एसएस राजामौली की इस  फिल्म को विदेशी दर्शक खासकर पश्चिमी देशों के लोग समलैंगिक रोमांस बता रहे हैं। फिल्म देखने के बाद लोग ट्विटर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
People of western countries are convinced RRR as gay movie, giving such reactions on Twitter
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म की सफलता के बीच अब 'आरआरआर' दोनों मुख्य किरदारों के बीच की केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में आ गई है। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म को दो भारतीय क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमराम भीम (जूनियर एनटीआर) के इर्द-गिर्द बुना गया है। जो ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाते हैं। फिल्म में दोनों एक्टर के बीच गहरी दोस्ती को दिखाया गया है, जिसकी वजह से विदेशी दर्शक फिल्म में दोनों एक्टर के किरदार को कुछ और ही समझ बैठे हैं। वहीं, इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए थे।
विज्ञापन

People of western countries are convinced RRR as gay movie, giving such reactions on Twitter
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, विदेशी दर्शक खासकर पश्चिमी देशों के लोग ट्वीट कर 'आरआरआर' को समलैंगिक रोमांस बता रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, "जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर, रिवेंज, लेकिन आप में से किसी ने भी मुझे यह क्यों नहीं बताया कि आरआरआर समलैंगिक फिल्म है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उन्हें आरआरआर को गे बनाना चाहिए था, क्योंकि इसमें वैसी ही क्षमता थी।' वहीं एक ने लिखा, 'आरआरआर देखी, मूल रूप से यह दक्षिण भारतीय फिल्म की तरह ही है, लेकिन समलैंगिक संबंधों के साथ।' विदेशियों की इन सभी ट्विटर प्रतिक्रियाओं को देखने के बाद राजामौली के प्रशंसक काफी निराश हैं क्योंकि यह इस तरह की फिल्म नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

People of western countries are convinced RRR as gay movie, giving such reactions on Twitter
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि 'आरआरआर' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। दक्षिण भारत के साथ ही इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया है। यह फिल्म इसी साल 24 मार्च को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed