फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pehlaj nihlani and anurag kashyap never meet

अनुराग मुझसे कभी मिले नहीः निहलानी

Fri, 10 Jun 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 10 Jun 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
pehlaj nihlani and anurag kashyap never meet

अनुराग कश्यप और पहलाज निहलानी के बीच जुबानी जंग भले ही जोरों से जारी हो परंतु दोनों का कभी आमना-सामना नहीं हुआ। यह बात खुद निहलानी ने मीडिया में कही है। एक वेबसाइट से बात करते हुए निहलानी ने कहा कि अनुराग मुझे डिक्टेटर यानी तानाशाह बता रहे हैं। क्या वह कभी मुझसे मिले भी हैं? निहलानी के अनुसार अनुराग उनसे कभी नहीं मिले और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


निहलानी इस बात पर मीडिया में प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उन्होंने किस आधार पर अनुराग पर राजनीतिक दल आप से धन लेकर फिल्म बनाने का आरोप लगा। निहलानी ने कहा कि जैसे अनुराग सुनी-सुनाई बातों पर आरोप लगा रहे हैं, वैसा ही मैंने भी किया।

विज्ञापन

श्याम बेनेगल से नहीं मिली क्लीन चिट?

pehlaj nihlani and anurag kashyap never meet

बुधवार को वरिष्ठ फिल्मकार श्याम बेनेगल ने उड़ता पंजाब देखी लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहा। मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार बेनेगल ने फिल्म को तकनीकी रूप से शानदार बताया परंतु फिल्म से जुड़े सेंसर के मुद्दे पर कुछ कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

बेनेगल ने बताया कि उन्हें विकास बहल ने फिल्म दिखाई। एक टीवी चैनल से बातचीत में बेनेगल ने यह भी कहा कि अगर आपने केवल कहानी को फिल्माया है तो उसमें आपको देश या राज्य का नाम लेने की जरूरत नहीं। इस बात से माना जा रहा है कि श्याम बेनेगल ने अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात कही है। उन्होंने फिल्म को क्लीन चिट नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed