अभिनेत्री पायल घोष का दावा: अज्ञात हमलावरों ने की थी एसिड अटैक की कोशिश, वीडियो जारी कर सुनाई पूरी कहानी
अभिनेत्री पायल घोष का दावा है कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने एसिट अटैक की कोशिश की थी। पायल ने वीडियो जारी कर कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर अटैक किया और एसिड फेंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, यह घटना उस वक्त की है जब वो मुंबई स्थित अपने घर के लिए निकलीं थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री पायल घोष का दावा है कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने एसिट अटैक की कोशिश की थी। पायल ने वीडियो जारी कर कहा कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर अटैक किया और एसिड फेंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, यह घटना उस वक्त की है जब वो मुंबई स्थित अपने घर के लिए निकलीं थीं। जब वो अपनी कार में बैठ रही थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनपर अटैक किया और उनका सामान छीनकर भाग गये।
पायल ने बताया कि हमलावरों का चेहरा मास्क से ढका हुआ था। उनको इस हमले में मामूली चोटें भी आई हैं। उन्होंने मजबूती से हमलावरों का सामना किया और झुकी नहीं। आपको बता दें कि इससे पहले पायल घोष फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं।
पायल बोलीं- मेरे चिल्लाने पर हमलावर भाग खड़े हुए
पायल का कहना है कि उन पर रॉड से हमले की कोशिश की गई। हमलावरों के हाथ में एसिड जैसा कुछ था। उन्होंने कहा कि मैं जोर से चिल्लाई जिस कारण हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान रॉड से उनके बाएं हाथ पर चोट आई है। पायल ने कहा कि ऐसा वाकया उनके साथ मुंबई में पहली बार हुआ है। उन्होंने वीडियो जारी कर घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
A post shared by Payal Ghosh official fanclub (@payalghoshfancl)
पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से मदद की मांग की थी। हालांकि, अनुराग ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया था। पुलिस ने इस मामले में अनुराग से पूछताछ भी की थी। पायल ने पिछले साल सितंबर में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अनुराग कश्यप ने 2013 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, मुंबई पुलिस को दिए गए अपने बयान में कश्यप ने आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उस समय वो एक शूटिंग के लिए श्रीलंका में थे। अनुराग ने इन आरोपों को "पूर्ण झूठ" करार दिया था।