फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pathaan star shahrukh khan faced many injuries in all over body during the shooting

Shahrukh Khan: शाहरुख के शरीर के इन हिस्सों में हो चुकी है गंभीर इंजरी, सात बार हुई सर्जरी

Mon, 03 Apr 2023 07:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Apr 2023 07:19 PM IST
सार

रोमांस किंग शाहरुख खान ने इस फिल्म में अपना दम दिखाया है। यही वजह है कि कई बार एक्शन शूटिंग के दौरान उनको चोट भी लगी है। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
pathaan star shahrukh khan faced many injuries in all over body during the shooting
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख ने पठान में अपने दमदार एक्शन सीन के जरिए खूब वाहवाही लूटी है। शाहरुख की पठान सिनेमाघरों में छा गई थी, लोगों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि शाहरुख के कई फैंस ने फिल्म को सिनेमाघरों में दो-दो बार देखा है। लेकिन क्या आपको पता है कि शूटिंग के दौरान एक्शन सीक्वेंस को शूट करते वक्त अभिनेता को गंभीर चोटों का भी सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


इतनी इंजरी हुईं
रोमांस किंग शाहरुख खान ने इस फिल्म में अपना दम दिखाया है। यही वजह है कि कई बार एक्शन शूटिंग के दौरान उनको चोट भी लगी है। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था। फिल्म 'दिलवाले' की रिलीज के दौरान शाहरुख रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान खुलासा हुआ था कि सिर से लेकर पैर तक शाहरुख खान इंजरी झेल चुके हैं। चोटों की वजह से सात बार किंग खान की सर्जरी हो चुकी है। उनका घुटना टूटा हुआ है, शोल्डर हिला है, पीठ में चोट लग चुकी है, यहां तक की पैर की अंगुलियों में भी शाहरुख को इंजरी हो चुकी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jawan: ईद के मौके पर आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का टीजर? यहां जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान का कलेक्शन
 इन सबके बावजूद शाहरुख खान अपनी फिल्मों में 100 प्रतिशत देते हैं। पठान फिल्म इस बात का सबूत है। बता दें कि अभिनेता की फिल्म की सिनेमाघरों में खूब धूम रही है। इस फिल्म ने विदेश तक में अपना परचम लहराया है। पठान के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड शाहरुख खान की 'पठान' 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed