फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Actor Shah Rukh Khan Film Dilwale Dulhania le Jayenge Again Release In Theaters

Shahrukh Khan: किंग खान के फैंस के लिए खुशखबरी, बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज हुए होगी शाहरुख की यह सुपरहिट फिल्म

Fri, 10 Feb 2023 02:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 10 Feb 2023 02:51 AM IST
सार

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।

विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Film Dilwale Dulhania le Jayenge Again Release In Theaters
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे ) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 1995 में रिलीज हुई डीडीएलजे हिंदी सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है। शुक्रवार (10 फरवरी) को यह फिल्म दर्शकों के लिए दोबारा सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म केवल नेशनल थिएटर चेन (मल्टीप्लेक्स) में एक सप्ताह तक चलेगी।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Sid Kiara Wedding : सिद्धार्थ-कियारा की शादी में बना अनोखा रिकॉर्ड, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म से शाहरुख  देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हो गए थे। फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?

बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे अपनी रिलीज के बाद से लगातार 27 साल से मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाहरुख की इस रोमांटिक फिल्म को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। रिलीज  के बाद डीडीएलजे को दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। फिल्म ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किए थे। 

यह भी पढ़ें-  TMKOC: 'तारक मेहता' में होगी नए टप्पू की एंट्री, राज अनादकट को रिप्लेस कर यह एक्टर बने 'जेठालाल' के बेटे

बता दें कि हाल  ही में शाहरुख खान पठान के जरिए लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। पठान केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं, अब माना जा रहा है कि फिल्म बाहुबली 2 की कमाई को भी जल्द ही पीछे छोड़ सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जवान में नजर आने वाले हैं। यह भी एक्शन से भरपूर फिल्म  होगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed