फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   paris jackson daughter of michael jackson posted topless photo with reasonable caption

मैं नग्न होती रहूंगी ताकि फॉलो करना छोड़ दो: पेरिस जैक्सन

Sun, 14 May 2017 02:39 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 14 May 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
paris jackson daughter of michael jackson posted topless photo with reasonable caption
पेरिस जैक्सन
अमरीकी मॉडल पेरिस जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर अपने 14 लाख फलोवर्स से कहा है कि नग्नता प्राकृतिक है और जिससे हम इंसान बनते हैं यह उसी का हिस्सा है। पेरिस जैक्सन दिवंगत पॉप सुपरस्टार माइकल जैक्सन की एकलौती बेटी हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर डाली थी। इस तस्वीर में वह धूप में बैठी हैं और बगल में उनका कुत्ता है।
विज्ञापन


इस 'ब्लैक एंड व्हाइट' फोटो में वह टॉपलेस होकर सिगरेट पी रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने उन पर हमला करने वालों को घेरा है।
विज्ञापन

पेरिस जैक्सन ने लिखा है, ''नग्नता की शुरुआत प्रकृति की तरफ वापस जाने के लिए एक आंदोलन के रूप में हुई थी। यहां तक कि इसे दर्शन के तौर पर देखा गया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस ने लिखा है, ''इससे हमें जमीन से जुड़ने में मदद मिलती है और यह एक खूबसूरत चीज है जिसे हम महज कामुकता के तौर पर नहीं देख सकते। नारीवाद खुद को अपने तरीके से अभिव्यक्त करने में सक्षम है। चाहे वह रूढ़िवादी तरीका ही क्यों न हो जिसमें ढेर सारे कपड़े पहने गए हों।''

पेरिस ने आगे लिखा है, ''मानव शरीर एक खूबसूरत रचना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसमें क्या खोट है। शरीर पर चाहे दाग हों, ज्यादा वजन हो, झुर्रियां हों, झाइयां हों या कुछ भी क्यों न हो तब भी यह खूबसूरत है। आप खुद को अभिव्यक्त करने में जिस हद तक सुविधाजनक पाती हैं, करना चाहिए।''

पेरिस ने लाखों डॉलर की एक डील पर हस्ताक्षर किया है

paris jackson daughter of michael jackson posted topless photo with reasonable caption
पेरिस जैक्सन
उन्होंने लिखा है, ''यदि इससे कुछ लोगों को परेशानी हुई है तो मैं इसे पूरी तरह से समझ सकती हूं। आपकी आपत्तियों से मैं रुकने वाली नहीं बल्कि इस मामले में मैं आपको प्रोत्साहित करूंगी ताकि आप मुझे फॉलो करना छोड़ दें। इस मामले में मैं माफी कतई नहीं मांगने वाली। मैं वही हूं जो मैं हूं और मैं शर्म करने से इनकार करती हूं।''

पेरिस जैक्सन हाल ही में सुर्खियों में आई हैं। खबर है कि जैक्सन ने हाल ही में कैल्विन क्लाइन के साथ लाखों डॉलर की एक डील पर हस्ताक्षर किया है। वह हाल ही में गेस्ट के तौर पर न्यूयॉर्क के मेट गेला कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट में शरीक हुई थीं। पेरिस जैक्सन अमेजॉन स्टूडियो की आने वाली फिल्म में एक्टर डेविड ओयेलोवो के साथ दिखेंगी।

पेरिस जैक्सन महज 11 साल की थीं तब उनके पिता माइकल जैक्सन का 25 जून, 2009 को निधन हो गया था। पेरिस ने हाल ही में रोलिंग स्टोन मैगजीन से कहा था, ''मैं मानती हूं कि मेरे पिता की हत्या की गई थी।'' पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की मौत पावरफुल ऐनिस्थेटिक प्रोपोफॉल के ओवरडोज लेने के कारण हुई थी। हालांकि बाद में माइकल जैक्सन के डॉक्टर को गैर इरादतन मानवहत्या का दोषी पाया गया था।

रोलिंग स्टोन से पेरिस ने यह भी कहा था कि किशोरावस्था में ही उन पर एक अजनबी ने यौन हमला किया था। पेरिस ने कहा था कि वह इसे लेकर अवसादग्रस्त थीं और उन्होंने 2013 में ख़ुदकुशी की कोशिश की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed