{"_id":"578f0f5b4f1c1b531fc4b6dc","slug":"parineeti-chopra-to-replace-sonakshi-sinha-in-dabangg-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुलबुल पांडे के साथ खत्म हो जाएगा रज्जो का इश्क!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चुलबुल पांडे के साथ खत्म हो जाएगा रज्जो का इश्क!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से विदाई की खबरें पहले ही आ चुकी हैं। अब चर्चा है कि इस फिल्म में उनकी जगह इश्कजादे की नायिका परिणीति चोपड़ा ले सकती हैं। रविवार को सलमान खान से परिणीति की लंबी बातचीत के बाद यह खबर आ रही है।
विज्ञापन
सलमान के करीबी सूत्र की मानें तो निर्माता अरबाज खान को लगता है कि रज्जो के रोल के लिए सोनाक्षी की जगह परिणीति फिट हो सकती हैं। दोनों की कद-काठी काफी समान है। सोनाक्षी दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों का हिस्सा थीं। परंतु अरबाज और सलमान से मनमुटाव के बाद उनकी इस कैंप से विदाई हो गई। अब अरबाज जल्द ही परिणीति को दबंग-3 ऑफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले परिणीति के सामने सुल्तान में सलमान के साथ काम करने का मौका आया था, मगर तब दबंग हीरो ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। रविवार को सलमान मुंबई में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा को लॉन्च करने पहुंचे थे, वहीं परिणीति से मुलाकात हुई। उल्लेखनीय है कि परिणीति और सानिया अच्छी सहेलियां हैं।
विज्ञापन