फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra raghav chadha thanks fans for lovely wishes after welcoming baby boy

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के स्वागत के बाद प्रशंसकों को दिया धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

Tue, 21 Oct 2025 12:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 Oct 2025 12:42 PM IST
सार

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने आज बच्चे के जन्म के बाद फैंस का शुक्रिया अदा किया है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास शुक्रिया नोट लिखा है।

विज्ञापन
parineeti chopra raghav chadha thanks fans for lovely wishes after welcoming baby boy
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

विस्तार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को अपने बेटे का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर उन्हें प्रशंसकों, दोस्तों और शुभचिंतकों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर सभी का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव।'
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति ने दिया बेटे को जन्म
उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की, जिसमें लिखा था, 'हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)


विज्ञापन

परिणीति के बारे में
परिणीति और राघव ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारे केक की तस्वीर के साथ साझा की थी, जिसमें '1 + 1 = 3' लिखा था। परिणीति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह राघव के साथ टहलते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही थीं। दोनों की शादी 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इससे पहले 13 मई, 2023 को दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी। परिणीति आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: अगले साल रिलीज होगी असरानी की आखिरी फिल्म, अंतिम वक्त में इन फिल्मों पर काम कर रहे थे एक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed